News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

पौड़ी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

  • Share
पौड़ी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

shikhrokiawaaz.com

11/27/2024


पौड़ी:जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नाबालिगों को वाहन न देने और ना ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित करते हुए अभिभावकों एवं स्कूलों व कॉलेजों मे मीटिंग लेने के साथ-साथ यातायात नियमों के बारे मे भी जागरूक किया जा रहा है।
जिस क्रम में आज बुधवार को यातायात श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय श्रीनगर में जाकर वहां उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतों के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गयी साथ ही छात्र-छात्राओं को बालिग होने पर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। मोटर वाहन अधिनियम में नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली चालानी व  दण्डात्मक कार्यवाही के बारे में भी सभी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी,इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व साथियों के साथ भी यातायात नियमों की जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को युवा पीड़ी पर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व नशे की रोकथाम करने के विषय में भी जानकारी दी गयी व साथ ही
किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर उसकी जान बचाते हुये एक अच्छे गुड  सेमेरिटन की भूमिका निभाने के लिये भी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। 
Comments
comment
date
latest news
*बॉक्सिंग में भारत की इन दो खिलाड़ियों ने पंच का दम दिखाते हुए कॉमन वेल्थ खेल में दिलाया स्वर्ण पदक*

*बॉक्सिंग में भारत की इन दो खिलाड़ियों ने पंच का दम दिखाते हुए कॉमन वेल्थ खेल में दिलाया स्वर्ण पदक*