News :
गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 04 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों को लौटाया युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाता अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत वी. मुरूगेशन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की डी-ब्रीफिंग ली गई निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरा व्यक्ति, मौत, जांच शुरू 2 अवैध तमंचे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार 16 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर संग 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

  • Share
गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

shikhrokiawaaz.com

10/27/2026



पौड़ी गढ़वाल:विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पौड़ी पुलिस की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों और यातायात नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत आज मंगलवार को चौकी चीला और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की टीम कॉलेज पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध और सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर भी सोच-समझकर जानकारी साझा करने और ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को भी प्रमुखता से उठाया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सतर्क रहने और सुरक्षित तरीके से आवागमन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं से अपने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।




साइबर ठगी होने पर कहां करें शिकायत? पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग बनाने के साथ-साथ उनमें यातायात नियमों के पालन की आदत विकसित करना रहा, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज में भी जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभा सकें।


 



Comments
comment
date
latest news
कप्तान प्रमेन्द्र ने किया अपने कार्यालय स्थित इकाईयों का निरीक्षण, आम जन की शिकायतों का समय से निस्तारण का आदेश

कप्तान प्रमेन्द्र ने किया अपने कार्यालय स्थित इकाईयों का निरीक्षण, आम जन की शिकायतों का समय से निस्तारण का आदेश