News :
छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई में एक की मौत, पुलिस ने 3 युवको को किया गिरफ्तार छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई में एक की मौत, निजी संस्थान से बी.टेक का छात्र था युवक छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई में एक की मौत, निजी संस्थान से बी.टेक का छात्र था युवक शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण विकास की राह पर तेज कदम: धामी सरकार के चार साल पूरे परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद काठगोदाम में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते, युवक से मारपीट करते 4 गिरफ्तार टोटके के नींबू मिर्च बेचने के बहाने खुद बंद करने घरो पर लगाते थे नज़र, 3 गिरफ्तार

साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता को लेकर पौड़ी पुलिस का व्यापक अभियान

  • Share
साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता को लेकर पौड़ी पुलिस का व्यापक अभियान

shikhrokiawaaz.com

12/17/2025

पौड़ी:साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पौड़ी पुलिस द्वारा जिले भर में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सेल श्रीनगर की संयुक्त टीम ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापकों को साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
वहीं सतपुली पुलिस टीम द्वारा ग्राम नौगांव बिंदोली में ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त श्रीनगर पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षु अध्यापकों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े साइबर अपराधों, उनके नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से सतर्क रहने की अपील की गई और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही नए आपराधिक कानूनों, महिला एवं जुवेनाइल जस्टिस से जुड़े प्रावधानों, डायल 112, नशा उन्मूलन अभियान और उत्तराखंड पुलिस ऐप की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
पौड़ी पुलिस द्वारा समाज को सुरक्षित, सजग और साइबर अपराध-मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Comments
comment
date
latest news
पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में टनल के भीतर लोको ट्रेनों की टक्कर

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में टनल के भीतर लोको ट्रेनों की टक्कर