News :
देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा

दो हज़ार रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

  • Share
दो हज़ार रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/19/2024


बागेश्वर-: जमीन का दाखिल खारिज करवाने के नाम पर एक पटवारी को एक व्यक्ति से दो हज़ार रुपये रिश्वत मांगना भारी पड़ गया। सतर्कता अधिष्ठान कुमाऊं की टीम द्वारा आज अभियुक्त को कठपुडछीना, पटवारी कार्यालय से गिरफ्तार किया है।

बागेश्वर निवासी एक शिकायतकर्ता द्वारा अपनी जमीन का दाखिल खारिज करवाने के लिए तहसील काफली गैर, पट्टी नंदीगांव के पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा के सम्मुख आवेदन किया जिसपर अभियुक्त पटवारी द्वारा पीड़ित से दो हज़ार रुपये रिश्वत मांगी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके द्वारा अभियुक्त पटवारी को पूर्व में एक हज़ार रुपये रिश्वत दी जा चुकी है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान कुमाऊँ की एक टीम द्वारा आज शनिवार को कठपुडछीना, पटवारी कार्यालय बागेश्वर में अभियुक्त को शिकायतकर्ता से दो हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त पटवारी के घर व संपत्ति की जांच की जा रही है।

निदेशक सतर्कता अधिष्ठान वी मुरुगेशन द्वारा ट्रैप टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय तस्करों को भारी मात्रा की ड्रग्स के साथ यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय तस्करों को भारी मात्रा की ड्रग्स के साथ यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से किया गिरफ्तार