News :
गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश आम जनता को अपने काम के लिए बार-बार न लगाने पड़े सरकारी कार्यालयों के चक्कर :धामी नम आंखों और सेना के बैंड की गूंज के बीच बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान महिला तस्कर 4 पेटी देशी शराब संग गिरफ्तार पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में सुरक्षा का मोर्चा संभालने उतरे एसएसपी नवनीत सिंह भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार होंगे इजराइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान

  • Share
पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान

shikhrokiawaaz.com

10/10/2026


देहरादून-: कल रविवार से नवरात्रे की शुरुआत के साथ ही दशहरा व दिवाली त्योहार भी हल्की सर्द के साथ पंक्ति में लगा जाएंगे। जिसके चलते बाजारों में खाने पीने से लेकर व्रत के आटे, मावा, दूध,दही व पनीर में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। जिसके तहत पटेलनगर पुलिस द्वारा आज शनिवार को अलग-अलग टीम गठित करते हुए क्षेत्र भर में मिलावटी खाद्य पदार्थो की तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्रान्तर्गत खाद्य पदार्थो का भंडारण करने वाले व्यक्तियो के साथ साथ डेयरी, गोदामो आदि जगहों पर भी खाद्य विभाग की टीम के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने लाया गया है।

वहीं राजधानी में लगातार बढ़ते अपराधों के चलते भी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में बनी हुई है, जिसके तहत भी पटेलनगर पुलिस द्वारा आज शनिवार को अलग-अलग पुलिस टीम गठित करते हुए क्षेत्रान्तर्गत लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, ब्राह्मणवाला, पाम सिटी आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 500 से अधिक किरायेदारों,बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त, प्रकाश में आये व जमानत पर चल रहे 12 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया।  इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। 

बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों व घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 35 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 3 लाख 50 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया।








Comments
comment
date
latest news
मरीजों को बेहतर ईलाज देने पर जोर, बिना वजह रेफर करने पर स्पष्ट करना होगा कारण: डॉ0 अजय कुमार आर्य

मरीजों को बेहतर ईलाज देने पर जोर, बिना वजह रेफर करने पर स्पष्ट करना होगा कारण: डॉ0 अजय कुमार आर्य