News :
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को बड़ी सौगात, हितों से जुड़ीं 8 अहम घोषणाएं कप्तान श्वेता ने किया शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण,जवानो का बढ़ाया हौसला बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की शुरुआत,पहाड़ के 240 बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान बाजार क्षेत्र में मारपीट करते 7 युवक गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद कोतवाली ज्वालापुर का एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान

  • Share
पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान

shikhrokiawaaz.com

10/09/2026


देहरादून-: जनपद में बीते कुछ समय से अपराध ग्राफ में हुई बढ़ोत्तरी से राजधानी में लॉ एंड आर्डर को लेकर चिंताएं उभरी है। जिससे निबटने को दून पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों, व शहर में बाहरी जनपदो, प्रदेशो से आये व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।


जिस क्रम में आज कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानों- ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, आइएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र एक सभी हॉस्टल, पीजी, होम स्टे में भी चेकिंग की गई।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 300 किरायेदारों,बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे व वर्तमान में जमानत पर चल रहे 15 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगो को विशेष तौर पर चेतावनी दी कि यदि पुनः वह किसी अपराध में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ और कठोर कार्यवाही होगी।


बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों व घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 45 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनसे 4 लाख 50 हज़ार रुपये जुर्माना वसूल किया।











Comments
comment
date
latest news
पूर्व सैनिक को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

पूर्व सैनिक को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा