News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट आफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी

  • Share
ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट आफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी

shikhrokiawaaz.com

03/02/2026


देहरादून-: उत्तराखंड़ के अलग-अलग जनपदो के न्यायालयो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आज राजधानी पुलिस को एक संदिग्ध ईमेल के माध्यम से देहरादून के पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम से उड़ाने की धमकी जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों को पासपोर्ट आफिस की चेकिंग करने के निर्देश दिए।

जिसके उपरान्त कई अधिकारी डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ पासपोर्ट कार्यालय पहुँचे व जांच टीम द्वारा तत्काल पासपोर्ट ऑफिस परिसर को सुरक्षा दृष्टि से खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। धमकी भरा मेल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति व आईडी की डिटेल्स खंगाली जा रही है।


Comments
comment
date
latest news
नाबालिग युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को चन्द घण्टों में पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को चन्द घण्टों में पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार