News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

*पैनेसिया अस्पताल चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तीन लाख का सामान बरामद*

  • Share
*पैनेसिया अस्पताल चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तीन लाख का सामान बरामद*

shikhrokiawaaz.com

07/15/2026


देहरादून:नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को अस्पताल प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने नेहरू कॉलोनी थाने में अस्पताल में तोड़फोड़ कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 14 जुलाई को विधानसभा मार्ग स्थित एक खंडहर भवन में दबिश देकर शुभम उर्फ शिबू, सोहेल, कुलदीप, सरीक उर्फ बोना और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दो एलईडी टीवी, 17 स्टील की पानी की टोटियां, 13 स्टील एंगल कॉक/वाल्व, दो पीतल की टोटियां, 10 फायर सप्लाई नॉन-रिटर्न वाल्व, विद्युत तार, तांबे की वायर और एसी सप्लाई के तांबे के पाइप बरामद किए गए। बरामद सामान की पहचान अस्पताल प्रतिनिधि ने की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए अस्पताल में चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी का सामान कबाड़ी को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
comment
date
latest news
राखी लेकर एसएसपी दून के पास पहुंचे नन्हे कदम, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा

राखी लेकर एसएसपी दून के पास पहुंचे नन्हे कदम, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा