News :
बाइक साइड करने को लेकर कार सवार से मरपीट करने वाले 4 युवक गिरफ्तार छात्र जीवन का चोला ओढ़े आपराधिक घटनाओ में लिप्त छात्रो के खिलाफ कार्यवाही,98 छात्रो का रिपोर्ट कार्ड कॉलेजो में भेजा राखी लेकर एसएसपी दून के पास पहुंचे नन्हे कदम, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा नशे की लत ने तीन युवाओं को पहुँचाया जेल जुलाई की अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह ने दिए सख्त निर्देश* *दो घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर रामनगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा* *दो घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर रामनगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा* चमोली पुलिस के जवान जितेन्द्र ने जीता बॉडी बिल्डिंग का खिताब किया जनपद का नाम रोशन सहसपुर में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, आधुनिक मशीनों से लैस होगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर कप्तान उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध बैठक,63 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

ऑपरेशन प्रहार: 46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 13.80 लाख की खेप बरामद

  • Share
ऑपरेशन प्रहार: 46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 13.80 लाख की खेप बरामद

shikhrokiawaaz.com

07/07/2026


देहरादून:उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत देहरादून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13.80 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 6 जुलाई को फव्वारा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तरुण उर्फ चीनू और विकास को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 46 ग्राम स्मैक बरामद होने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और बरामद स्मैक को उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से खरीदकर देहरादून लाए थे। उनका इरादा कुछ स्मैक स्वयं इस्तेमाल करने तथा शेष को स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने का था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय तरुण उर्फ चीनू, निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर तथा 18 वर्षीय विकास, मूल निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान निवासी चंद्रबनी, देहरादून शामिल हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में फव्वारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार और कांस्टेबल राकेश बलूनी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।
Comments
comment
date
latest news
मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार