News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

*ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 वाहन चोरी का खुलासा; 3 चोर गिरफ्तार, 7 बाइक-स्कूटी बरामद*

  • Share
*ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 वाहन चोरी का खुलासा; 3 चोर गिरफ्तार, 7 बाइक-स्कूटी बरामद*

shikhrokiawaaz.com

08/01/2026


देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के नेतृत्व में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत दून पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी की छह अलग-अलग घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी के सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी कर रहे थे।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी और राजपुर थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं की जांच की। टीमों ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पटेलनगर पुलिस ने कबाड़ी बाजार पुल के पास से दो आरोपियों दीपक और विशाल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य बाइक भी बरामद हुई।
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दून यूनिवर्सिटी के पास से नितिन कश्यप को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए।
वहीं राजपुर पुलिस ने सहस्त्रधारा हेलीपैड क्षेत्र से एक विधि-विवादित किशोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ संरक्षण में लिया। उसकी निशानदेही पर रायपुर क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि बरामद सात दोपहिया वाहनों में अधिकांश के संबंध में पहले से वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एक स्कूटी के संबंध में जांच जारी है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ को मिली सफलता दो फरार इनामी शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

एसटीएफ को मिली सफलता दो फरार इनामी शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार