News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

आपरेशन प्रहार: दो दिन में 1619 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

  • Share
आपरेशन प्रहार: दो दिन में 1619 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

shikhrokiawaaz.com

04/11/2026


देहरादून-: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी देहरादून आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, ऐसे में राजधानी पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में दो दिन में 1619 बाहरी राज्यो के व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है।


आपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा वृहद स्तर पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में बीते दो दिनों में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित आश्रम,धर्मशालाओ,होटल,गेस्ट हाउस,हॉस्टल आदि में रहने वाले कुल 1619 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाये गये 156 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट में चालान किये गए।


 साथ ही अपने किरायेदारों,घरेलू नौकरों व अपने प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले कर्मियों का सत्यापन न करवाने वाले 253 व्यक्तियों का पुलिस टीम ने 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 25 लाख 30 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।


Comments
comment
date
latest news
एक रूप पुलिस का ऐसा भी....!

एक रूप पुलिस का ऐसा भी....!