News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई में एक की मौत, पुलिस ने 3 युवको को किया गिरफ्तार

  • Share
छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई में एक की मौत, पुलिस ने 3 युवको को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/24/2026


प्रेमनगर: कल देर रात थाना प्रेमनगर में 112 के  माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि केहरी गाँव के आस पास  छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई जिसमें एक छात्र घायल है और उसे नज़दीकी अस्पताल प्रेमनगर लेकर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत थानाध्यक्ष प्रेमनगर घटना स्थल पर  पहुँचे व छात्र की हालत नाज़ुक देखते हुए सरकारी वाहन से छात्र को दून अस्पताल भर्ती करवाया गया जहाँ इलाज के  दौरान उसकी मौत हो गई। 
घटना की जानकारी मृतक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल निवासी - प्रेमनगर, देहरादून, (उम्र - 22 वर्ष)  के परिजनों को दी गई जिसमें प्रेमनगर थाने में उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मर्डर का मुकदमा दर्ज किया गया।

दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते है तथा कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके मध्य पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते कल देर रात दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद व मारपीट की घटना हुई थी।  अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
 *गिरफ्तार अभियुक्त*
 युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, (उम्र 20 वर्ष)
  मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2,  प्रेमनगर, देहरादून, (उम्र -19 वर्ष)
शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार  निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, (उम्र 20 वर्ष)
Comments
comment
date
latest news
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट संग सुनी मन की बात,तेलयुक्त खाना न खाने का लिया संकल्प

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट संग सुनी मन की बात,तेलयुक्त खाना न खाने का लिया संकल्प