News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

12.20 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार, पूछताछ मे बरेली के 2 तस्करों की दी जानकारी, गिरफ्तार

  • Share
12.20 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार, पूछताछ मे बरेली के 2 तस्करों की दी जानकारी, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/29/2026


देहरादून:- थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा कल शनिवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को 12.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा कल ही एक कार्यवाही में सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र से बरेली के 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

कल शनिवार को सेलाकुई पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे एक चेकिंग अभियान में एक व्यक्ति को 12.20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। अभियुक्त की पहचान कुर्बान अहमद (35) पुत्र फुरकान अहमद निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया व पूछताछ शुरू की।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शंकरपुर, सहसपुर का रहने वाला है तथा मजदूरी का कार्य करता है। उसकी मुलाकात मुजम्मिल उर्फ लल्ला शाह(45) पुत्र रसूल निवासी हाल पता उमेश शर्मा का मकान अकबर कालोनी सेलाकुई  देहरादून मूल पता ग्राम डिबाबर थाना हाफिज गंज जिला बरेली उ0प्र0, व  शादाब अली(27) पुत्र लल्लाशाह निवासी हाल पता उमेश शर्मा का मकान अकबर कालोनी सेलाकुई  देहरादून मूल पता ग्राम डिबाबर थाना हाफिज गंज जिला बरेली उ0प्र0 से हुई थी। उन दोनो के द्वारा कुर्बान को स्मैक बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया है। जिस पर लालच में आकर अभियुक्त कुर्बान भी मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त हो गया।  

अभियुक्त ने बताया कि वह पकड़ी गई स्मैक उन दोनों अभियुक्तो से खरीदकर लाया था जिसे वह सेलाकुई के क्षेत्र में नशेड़ियों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। 

अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा तुरंत ही एक्शन करते हुए अभियुक्त द्वारा बताए गए दोनो अभियुक्तो की तलाश कर उन्हें औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में उनका पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है। जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। तीनो अभियुक्तो के विरुद्ध पूर्व से ही एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
इन्शुरन्स पालिसी में मुनाफे का लालच दिखाकर महिला से ठगे 39 लाख रुपये,2 अभियुक्त फरीदाबाद से गिरफ्तार

इन्शुरन्स पालिसी में मुनाफे का लालच दिखाकर महिला से ठगे 39 लाख रुपये,2 अभियुक्त फरीदाबाद से गिरफ्तार