News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

263 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक गिरफ्तार

  • Share
263 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/19/2024


देहरादून-: उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने को एसटीएफ द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा आज शुक्रवार को एक अभियुक्त को 236 ग्राम स्मैक के साथ नेहरुकोलोनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा आज शुक्रवार को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए जोगीवाला बैरियर हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति शाहिद मालिक(19) पुत्र असलम मलिक निवासी अलवलावलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश  हाल निवासी-शकुंतला एनक्लेव, पटेलनगर को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी के अनुसार अभियुक्त शाहिद उक्त स्मैक को उत्तरप्रदेश के बरेली से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि सहारनपुर से आकर देहरादून में किराए में रहकर  देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से आस पास के छात्रों को  विक्रय करता था। एसटीएफ को अभियुक्त से पूछताछ में और ड्रग पैडलरो की जानकारी हुई है। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। 
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में अब तक एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 41  नशा  तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से  14 करोड़ 15 लाख 40 हजार रूपये मूल्य की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रूपये मूल्य की चरस,10 लाख रूपये मूल्य का गांजा, 15 लाख रूपये मूल्य का डोडा पोस्त, 05 लाख 32 हजार रूपये मूल्य की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रूपये मूल्य की एम0डी0 कुल लगभग 15 करोड़ रूपये मूल्य की ड्रग्स बरामद करने में सफलता पायी है।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून में ट्रैफिक सुधार के लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, व्यस्त चौराहों का किया निरीक्षण

देहरादून में ट्रैफिक सुधार के लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, व्यस्त चौराहों का किया निरीक्षण