News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

चोरी की दो बाइकों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चोरी की दो बाइकों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/23/2024


कोटद्वार:कोतवाली क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पौड़ी पुलिस ने चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 18 अगस्त को शिकायतकर्ता आकाश कुकरेती निवासी-कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि एसबीआई शाखा कोटद्वार के सामने से मेरी मोटर साइकिल संख्या-यूके15- 4714 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर दी है, इसके साथ ही साथ ही 21 अगस्त को शिकायतकर्ता दीपक विश्नोई निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साइकिल होटल ग्रैट कैलाश की पार्किंग से चोरी कर दी है।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने को निर्देशित किया गया।  
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अभियुक्त अकिलेन्द्र उर्फ बाबू (उम्र20) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी- ग्राम- नेकपुर, पोस्ट- सिकन्दरपुर बलीथान रायपुर, जिला बिजनौर उ.प्र. को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दिल्ली फार्म रोड फाटक के पास से बरामद कर गिरफ्तार किया गया व दूसरी चोरी की गयी मोटरसाइकिल को भी अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया गया। 
Comments
comment
date
latest news
मंत्री गणेश जोशी ने मृतक उपनलकार्मिक के पिता को 50 लाख की सहायता का चैक सौंपा

मंत्री गणेश जोशी ने मृतक उपनलकार्मिक के पिता को 50 लाख की सहायता का चैक सौंपा