News :
फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की बुलेट व गिटार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चोरी की बुलेट व गिटार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/09/2025


रुद्रप्रयाग:जनपद पुलिस ने चोरी में लिप्त अभियुक्त को चोरी की बुलेट व गिटार के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 31 मार्च को शिकायकर्ता मोहित सजवाण पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्राम भटवाडी (सुनार) थाना अगस्त्यमुनि,ने शिकायत दर्ज करवाई कि 30 मार्च की रात्रि को होटल श्री हरीओम स्थान चन्द्रापुरी में सडक के किनारे खडे वाहन संख्या यू.के. 13-8384 बुलेट को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
आमतौर पर शान्त पहाड़ी वादियों में इस प्रकार के अपराध कम देखने को मिलते हैं व सामान्यतया लोग अपने घर या प्रतिष्ठान के बाहर अपने वाहन को लॉक करके पार्क करते हैं। इस प्रकार के अपराध को गम्भीरता से लेते हुए एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत के नेतृत्व में चोरी हुई बुलेट की खोज हेतु टीम का गठन किया गया। 
गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी, सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन करते हुये एवं सर्विलांस टीम व मुखबिर की मदद से अभियुक्त उदित उर्फ हिमाशु पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना जानी जिला मेरठ उत्तर-प्रदेश, को सिम्भावली जिला मुजफ्फरनगर से चोरी की बुलेट व गिटार के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर जनपद में दो मुकदमे पूर्व में भी दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
स्कूलों मां जै तें रुद्रप्रयाग पुलिसन चलाइ जागरुकता अभियान

स्कूलों मां जै तें रुद्रप्रयाग पुलिसन चलाइ जागरुकता अभियान