पथरी-: धर्मनगरी हरिद्वार में नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में पथरी थाना पुलिस ने 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा था, किन्तु पुलिस द्वारा उसे मौके से दबोच लिया गया।
थाना पथरी पुलिस द्वारा आज रविवार को आपरेशन प्रहार के तहत लिंक रोड, गांव-कस्बों की ओर जाने वाली रोड एवं हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में ग्राम ऐथल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पास में स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं चेकिंग हेतु रोका गया। पर वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसपर पुलिस टीम ने तत्परता से उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने युवक की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल/अल्प्राज़ोलम कैप्सूल बरामद की। अभियुक्त की पहचान तौफीक पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर वह पुलिस कोई कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।