News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

3 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
3 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/03/2025


श्रीनगर:जनपद को नशे से मुक्त करने के लिए पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में कल बुधवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान ऐठाणा रोड़ तिराह के पास में एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस की चेकिंग टीम को देखकर भागने लगा।शक होने पर पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई व तलाशी ली गयी।अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर में एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और रूड़की हरिद्वार से स्मैक लाकर श्रीनगर में कॉलेज के नशा करने वाले छात्रों को स्मैक की सप्लाई कर उनसे पैंसे कमाता है और इससे मिलने वाले पैंसों से अपना जेब खर्चा चलाता है।जिस पर उक्त अभियुक्त अंकुर कुमार (उम्र 24) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी- प्रीत विहार, गणेशपुर, रुड़की,जनपद- हरिद्वार, को 3 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक  विनोद कुमार,उपनिरीक्षक भावना भट्ट,मुख्य आरक्षी मनोज कुमार- सीआईयू श्रीनगर,जयप्रकाश,आरक्षी मुकेश आर्य, दिनेश चौहान शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
रियल हीरो’ है

रियल हीरो’ है "डीएम सविन बंसल"