News :
नकली दवाईयों का निर्माण, बिक्री करने वाला सरगना बिजनौर से गिरफ्तार नर्सिंग अधिकारी से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पिथौरागढ़ से गिरफ्तार टिहरी में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.570 किलो डोडा पोस्त बरामद क्षेत्राधिकारी चंबा ने किया थाना छाम का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा चंपावत में पूर्व महिला ग्राम प्रधान से दुर्व्यवहार मामले में 10 दोषियों को 5-5 साल की सजा नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं को मिला ग्रूमिंग का प्रशिक्षण* नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से डीएम ने स्पष्टीकरण किया तलब पटेलनगर क्षेत्र में फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,4 युवक गिरफ्तार पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान महिला पुलिस अधिकारियों ने पुलिस परिवार संग धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

पेपर लीक मामले में अधिकारी पर गिरी गाज

  • Share
पेपर लीक मामले में अधिकारी पर गिरी गाज

shikhrokiawaaz.com

09/25/2025


देहरादून:उत्तराखंड में नकल विरोधी अध्यादेश लागू होने के बाद शासन-प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता से कोई समझौता न हो, इसके लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है।
हाल ही में यूके ट्रिपल एससी की स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निलंबित कर दिया गया है।
उक्त प्रकरण की पूरी तह तक पहुँचने के लिए शासन ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। टीम को एक माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 
मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा है कि परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा,उनका कहना है कि नकल माफिया पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त दंड सुनिश्चित किया जाएगा।
सरकार की इस सख्ती से अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं के बीच भरोसा बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही यह कदम भविष्य में नकल माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश भी देगा।
Comments
comment
date
latest news
फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया सीज

फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया सीज