News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

नर्सिंग कालेज गोपेश्वर ने किया शुरू किया वार्षिक खेल सप्ताह 2024

  • Share
नर्सिंग कालेज गोपेश्वर ने किया शुरू किया वार्षिक खेल सप्ताह 2024

shikhrokiawaaz.com

10/23/2024


चमोली:आज बुधवार को नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर ने अपने वार्षिक खेल सप्ताह-2024 का शुभारंभ खेल मैदान गोपेश्वर में किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक चमोली संजय गर्ब्याल महोदय उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे खेलों में भाग लें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने समारोह के दौरान खिलाड़ियों के साथ संवाद किया, उनके हौसले को बढ़ाया और खेलों के महत्व को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि “आज का यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसे मंच की पहचान है जहां आप अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं।” उनके द्वारा दिए गए संदेश ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया और एक सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत किया।

पुलिस उपाधीक्षक ने अपने सम्बोधन में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैं भी इस खेल मैदान से जुड़ा रहा हूँ और यहाँ कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। खेलों में भागीदारी सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि जीवन को आकार देने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।" उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य, सामूहिकता और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण तत्वों को भी विकसित करता है।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि खेलों में भाग लेने से न केवल आप व्यक्तिगत स्तर पर सफल हो सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। आप सभी को चाहिए कि आप अपने खेलों में सुधार करें और आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करें, अन्त में उन्होंने इस खेल सप्ताह को अपनी ऊर्जा और उत्साह के साथ सफल बनाने की सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार शाह, प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज ममता कपरवाण व रवि रावत मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
क्लेमेंट टाउन पुलिस ने 5 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलवाया

क्लेमेंट टाउन पुलिस ने 5 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलवाया