News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

चोरी लूट का कुख्यात गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार

  • Share
चोरी लूट का कुख्यात गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/15/2026


देहरादून-: उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड में चोरी, लूट, जैसी अपराधों को अंजाम देकर फरार होने वाले एक गैंगस्टर को दून पुलिस द्वारा उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह दून में वापिस डाका डालने आ रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी से दून पुलिस द्वारा 2 चोरी की घटनाओ का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है।


बीती 9 जून को मनोज कुमार गुप्ता निवासी- पंडितवाडी द्वारा कोतवाली कैंट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ चोरों द्वारा उनकी दुकान का ताला तोडकर दुकान से नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। वादी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में धारा 305(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।


कैंट पुलिस द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ को घटनास्थल व उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला व उनमें दिख रहे संदिग्धों को चिन्हित किया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में शामिल अभियुक्तो का भी सत्यापन किया गया।


सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस टीम को उसमे दिख रही एक बलेनो कार पर शक हुआ। जिसपर पुलिस टीम ने आज सोमवार को चेकिंग के दौरान मीठी बेरी निकट आईएमए के पास से संदिग्ध प्रतीत होने पर एक बलेनो कार को रोककर चैक किया गया तो कार में दो युवक 1- आमिर(29) पुत्र बाबू खान निवासी ग्राम मण्डोला, थाना ट्रोनिका सिटी, तहसील लोनी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, व 2- तुषार(18) पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम मण्डोला, थाना ट्रोनिका सिटी, तहसील लोनी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश सवार मिले। दोनो युवक बातचीत व पूछताछ में पुलिस को संदिग्ध लगे तो पुलिस ने उनसे सख्ताई से पूछताछ की तो युवको द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 8 जून को कैण्ट क्षेत्र की एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामान व 7 जून की रात को देहरादून के राजपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला काटकर वहां से नगदी तथा शराब व बीयर की बोतले चोरी किया जाना कबूल किया। दोनो अभियुक्तो को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस ने बताया कि अभियुक्त दोनो चोरी की घटनाओ को अंजाम देने के बाद दोनो अभियुक्त वापिस गाजियाबाद चले गये थे। आज वह दोबारा किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में वापिस दून आये थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आमिर के विरूद्ध उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट सहित 10 संगीन आपराधिक मामले हैं। घटना में प्रयुक्त बलेनो कार संख्या: डीएल-07-सीवाई-2175 को पुलिस द्वारा सीज किया गया। प्रकरण में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों

1- आश मौहमद उर्फ आशू पुत्र जरीफ व 2- कार्तिक निवासीगण भोजपुर मोदी नगर गाजियाबाद की तलाश की जा रही है।

Comments
comment
date
latest news
छात्र जीवन का चोला ओढ़े आपराधिक घटनाओ में लिप्त छात्रो के खिलाफ कार्यवाही,98 छात्रो का रिपोर्ट कार्ड कॉलेजो में भेजा

छात्र जीवन का चोला ओढ़े आपराधिक घटनाओ में लिप्त छात्रो के खिलाफ कार्यवाही,98 छात्रो का रिपोर्ट कार्ड कॉलेजो में भेजा