News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

52 लाख रुपये की हेरोइन संग कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

  • Share
52 लाख रुपये की हेरोइन संग कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/08/2025


किच्छा-: बाहरी राज्य से सीमा साझा करने वाले कुमाऊं जोन में पैर पसारने की कोशिश में लगे नशा तस्करो के खिलाफ एसटीएफ़ कुमाऊं की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा तस्करो की कमर तोड़ने वाली कार्यवाही करते हुए 52 लाख की हेरोइन के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लंबे समय से एसटीएफ की रडार पर था।


प्रभारी निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल सोमवार शाम को एसटीएफ़ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए महिंद्रा फैक्ट्री के निकट एच०पी० पेट्रोल पंप के ठीक सामने खुले मैदान से ड्रग तस्कर
भगवान दास कालरा(62) पुत्र दयानंद, निवासी- आवास विकास, किच्छा, थाना- किच्छा, जनपद-  उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 174.6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। अभियुक्त के पास से बरामद हेरोइन की कीमत 52 लाख रुपये है। अभियुक्त को एसटीएफ़ द्वारा लंबे समय से ट्रैक किया जा रहा था।

 
एएनटीएफ पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे यह हेरोइन लालपुर के अमन व दरऊ के सावेज उर्फ समीर नामक व्यक्ति से लेकर आया है तथा जिसको वह हल्द्वानी क्षेत्र के अर्जुन को बेचता है।साथ ही एएनटीएफ टीम को पूछताछ में कई और अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
चोरी की 02 अलग - अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

चोरी की 02 अलग - अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा