News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

अब नहीं बचेगा कोई ड्रग सौदागर: आईजी कुमायूँ

  • Share
अब नहीं बचेगा कोई ड्रग सौदागर: आईजी कुमायूँ

shikhrokiawaaz.com

04/16/2026


हल्द्वानी: 

उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने की दिशा में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (एस ओ टी एफ) कुमायूँ परिक्षेत्र एवं औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कल देर रात्रि को कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल क्षेत्र में एक प्रभावी कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान हल्द्वानी, बनभूलपुरा स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर से संचालक हिमांशु वार्ष्णेय पुत्र उपकर वार्ष्णेय निवासी पर्वतीय मोहल्ला, रामपुर रोड, हल्द्वानी के कब्जे से अवैध नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं, जिनमें—

20 बुप्रेनॉर्फ़िन आईपी इंजेक्शन
113 ट्रामाडोल कैप्सूल
360 अल्प्राजोलम टैबलेट
शामिल हैं।

उक्त प्रकरण में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा ड्रग एक्ट के नियम 65 के उल्लंघन के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस कार्रवाई के पश्चात स्थानीय जनता द्वारा कुमायूँ पुलिस एवं संबंधित विभाग की सराहना की गई तथा इसे नशे के विरुद्ध एक सशक्त एवं सराहनीय पहल बताया गया।

कुमायूँ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपदों में नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाना ही मेरा संकल्प:डीएम सविन बंसल

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाना ही मेरा संकल्प:डीएम सविन बंसल