देहरादून-: उत्तराखंड सरकार गृह अनुभाग द्वारा आज शुक्रवार देर शाम आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 9 आईजी रैंक अधिकारियो का तबादला कर दिया है।
आईपीएस निवेदिता कुकरेती को आईजी कुमाऊं की नई जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं वर्तमान आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्थासीसीटीएनएस/एससीआरबी का पद सौंपा गया है। आईपीएस विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई।
आईपीएस कृष्ण कुमार वी.के. को पुलिस महानिरीक्षक, यातायात और जी.आर.पी. का जिम्मा मिला है, वहीं आईपीएस नीलेश आनन्द भरणे से आईजी पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार वापिस लिया गया है हालांकि उनके पास आईजी साइबर क्राइम, एसटीएफ़,एएनटीएफ व निदेशक एफएसएल का जिम्मा यथावत रहेगा। उनके स्थान पर आईपीएस सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की कमान मिली है।
आईपीएस अनन्त शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी बनाया गया है। आईपीएस योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है गई। इसके साथ ही वह आईजी कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार का जिम्मा पूर्व से ही संभाले हुए है। आईपीएस बरिंदरजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक,पी एंड एम के पद पर तैनाती दी गयी है।