News :
114 ग्राम हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार नाबालिक युवती को भगा कर ले गया 2 साल से फरार युवक हरियाणा से गिरफ्तार राजपुर की सड़कों पर तमंचा लहराते 3 युवक का दून पुलिस ने निकाला खुमार, गिरफ्तार एसडीआरएफ ने रचा इतिहास, ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला पहला दल बना एसडीआरएफ नशामुक्त उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री धामी ने किया वॉकथॉन का शुभारंभ 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर ईनामी चोर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार इंदिरा गांधी क्षेत्रीय केंद्र देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न किडनी के इलाज में मदद का झांसा देकर महिला के बैंक खाते को बनाया साइबर ठगी का हथियार उत्तराखंड की लोकभाषाओं को एआई से मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल गिरधारी लाल अभी तक फरार, एसआईटी आज एफएसएल भेज सकती है ऑडियो रिकॉर्डिंग

नेहरुकोलोनी पुलिस ने पकड़ी 6 लाख रुपये कीमत की देशी शराब

  • Share
नेहरुकोलोनी पुलिस ने पकड़ी 6 लाख रुपये कीमत की देशी शराब

shikhrokiawaaz.com

04/10/2024


देहरादून-: लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न करवाने को पुलिस कप्तान अजय सिंह व उनकी जनपद की समस्त थाना टीम द्वारा अपने अपने स्तर पर चुनावो को प्रभावित करने के अवैध प्रयासों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। जिस क्रम में आज थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा चंचल डेरी तिराहे से एक पिकअप वाहन को 150 पेटी देशी शराब के साथ दबोचा। अभियुक्त उक्त शराब कनॉट प्लेस पर किसी को डिलीवर करने जा रहा था।


थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा एक चेकिंग अभियान में आज बुधवार को चंचल डेरी तिराहे से एक पिकअप वाहन संख्या यूके07 सीबी 5930 को चेक करते हुए उसमे से 150 पेटी देशी शराब बरामद की । जिसमे से 62 पेटी जाफरान व 88 पेटी माल्टा है। गिरफ्तार वाहन चालक की पहचान संदीप(40) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी डी ब्लॉक सरस्वती विहार थाना नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है। 

अभियुक्त ने बताया कि प्रदीप नाम के व्यक्ति ने उसे हर्रावाला स्थित ठेके से उक्त शराब दी थी, जिसे उसके द्वारा उसे चकराता रोड पर कनॉट प्लेस के पास छोड़ने के लिए कहा गया था। अभियुक्त के अनुसार कनॉट प्लेस में प्रदीप का कोई आदमी उससे उक्त शराब की डिलीवरी लेने वाला था।पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा होगी और प्रभावी, पुराने वाहनों को बदलने के निर्देश

उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा होगी और प्रभावी, पुराने वाहनों को बदलने के निर्देश