News :
विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

नीरज चोपड़ा की शानदार थ्रो लगी 'चांदी' पर, यशवीर ने जीता कांस्य

  • Share
नीरज चोपड़ा की शानदार थ्रो लगी 'चांदी' पर, यशवीर ने जीता कांस्य

shikhrokiawaaz.com

08/02/2026


दिल्ली-: कल शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद की गौरवपूर्ण व यादगार रहा। जहां भारतीय मुक्केबाजों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को 7 स्वर्ण पदक, 2 चांदी समेत कुल 16 पदक जिताये तो वहीं भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने देर रात हुई जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.83 मीटर के भाला फेंक के साथ भारत की झोली में चांदी डाला, वहीं भारत के युवा जैवलिन थ्रोअर  यशवीर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। श्रीलंका के रुमेश पतिरागे ने 89.75 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने एक ही मंच में एक साथ 2 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

इस बार के जैवलिन थ्रो में लगातार ठंडी हवाएं व प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट का फाइनल देखने लायक था। भारत की निगाह अपने गोल्डन बॉय पर टिकी थी। स्टार भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 80.97 मीटर की सधी हुई दूरी दर्ज की और दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का बेहतरीन थ्रो फेंककर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत स्थिति बना ली। हालांकि, श्रीलंका के रुमेश पतिरागे ने सीधे 89.75 मीटर का थ्रो फेंकते हुए गोल्ड कब्जाने की रेस में नीरज को पीछे छोड़ दिया। भारत के युवा सनसनी यशवीर सिंह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यशवीर ने 85.41 मीटर भाला फेंका।

कॉमनवेल्थ 2026 में बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला।पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर व मौजूदा ओलंपिक विजेता अरशद नदीम जिन्हें नीरज का सबसे बड़ा प्रतियोगी समझा जा रहा था वह प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ही बाहर हो गए और फाइनल 8 में भी अपना स्थान न बना सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार भाला फेंक व गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को चांदी जीतने पर बधाई दी है।
Comments
comment
date
latest news
स्टंट व रैश ड्राइविंग करते 3 युवक गिरफ्तार

स्टंट व रैश ड्राइविंग करते 3 युवक गिरफ्तार