News :
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद *महिला अधिवक्ता को शादी और बदनामी की धमकी, केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज* वाहन चोरी तथा स्नेचिंग की 03 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने खुलासा डीएम ने बिल्डर पुनीत अग्रवाल का शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त, बिल्डर को किया जिला बदर हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान मद्महेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मंदिर से हुई रवाना घरेलू प्रताड़ना से परेशान महिला को पौड़ी पुलिस ने दिया नया जीवन *डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला: विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल 6 माह के लिए जिला बदर* नही रहे पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी,मैक्स में ली अंतिम सांस गोवंश पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को हरिद्वार पुलिस ने लिया हिरासत में देहरादून में लगा थाईलैंड शॉपिंग मेला, जानता के लिए आकर्षण का केंद्र बना

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/28/2026


नंदानगर-:  नंदानगर क्षेत्र में अपनी शिक्षिका के घर से किताब वापिस लेकर घर लौट रही एक नाबालिक बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने पुराना बाजार क्षेत्र में छेड़छाड़ कर दी व उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 75(2) बीएनएस व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।


बीती गुरुवार को एक महिला द्वारा थाना नन्दानगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब उनकी नाबालिक पुत्री अपनी शिक्षिका के घर से अपनी किताब वापिस लेकर लौट रही थी, उस दौरान पुराना बाजार स्थित पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा गलत नीयत से उनकी पुत्री को छुआ व उसके द्वारा उनकी पुत्री के साथ जबरदस्ती कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया।

 नाबालिक के साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने की शिकायत को नंदानगर पुलिस द्वारा गंभीर अपराध मानते हुए तुरंत मामले में धारा 75(2) बीएनएस व धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नंदानगर पुलिस द्वारा तुरंत अभियुक्त की धरपकड़ को प्रयास शुरू करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार(35) पुत्र स्व० इन्द्री राम निवासी ग्राम सैती, थाना नन्दानगर को गिरफ्तार किया गया।

चमोली पुलिस द्वारा स्पष्ट तौर पर अपराधियों को चेतावनी दी है कि जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस प्रकार के जघन्य अपराधों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त तस्करों को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त तस्करों को किया गिरफ्तार