News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

नैनीताल पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

  • Share
नैनीताल पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/26/2026

नैनीताल:जनपद में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार सक्रिय अभियान चला रही है।
जिस क्रम में चोरगलिया क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को चेतन कबड़वाल निवासी जसपुर खोलिया, थाना चोरगलिया की शिकायत पर चोरगलिया थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सेन निवासी कुमाऊं कॉलोनी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा,काठगोदाम को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के पास से 5630 रुपये नकद, एक काला पिट्ठू बैग, कीपैड मोबाइल फोन व चार्जर, पांच सिगरेट के डिब्बे, तीन लाइटर, पांच घड़ी की सेल तथा वादी के नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ। 
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हल्द्वानी,मुखानी और चोरगलिया थानों में चोरी एवं अन्य आपराधिक धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी, कांस्टेबल उत्तम सिंह और कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।




Comments
comment
date
latest news
18 ग्राम स्मैक तस्करी करते 2 गिरफ्तार

18 ग्राम स्मैक तस्करी करते 2 गिरफ्तार