News :
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत 8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रही कांस्टेबल जसवंती को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई खुद की गाड़ी का टूटा शीश तो डांट के डर से चुराया किसी और का ई रिक्शा सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की तार चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार *सहकारिता ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी* पुलिस लाईन ने दून पुलिस ने दी सेवानिवृत्त कर्मियों को यादगार विदाई यूटीईटी परीक्षा में अपने स्थान पर मुन्नाभाई बिठाने वाला युवक गिरफ्तार मेरी धरती पहाड़, मेरा हौसला बेमिसाल

नैनीताल पुलिस का खेल में दमदार प्रदर्शन, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनी टीम

  • Share
नैनीताल पुलिस का खेल में दमदार प्रदर्शन, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनी टीम

shikhrokiawaaz.com

06/26/2026


उधमसिंहनगर:जनपद के 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित तृतीय प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आज शुक्रवार को सफल समापन हो गया।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की पुलिस टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंतिम दिन खेले गए हैंडबॉल फाइनल में नैनीताल पुलिस ने शानदार खेल और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। हालांकि कड़े मुकाबले में टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
समापन समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने नैनीताल पुलिस टीम को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में नैनीताल पुलिस के गोकुल धपोला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट गोलकीपर तथा नीरज बालियान को बेस्ट प्लेयर के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाज़ा गया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम के खिलाड़ियों,अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
उपनिरीक्षक जय सिंह भंडारी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने यह साबित किया कि नैनीताल पुलिस खेलों के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।
Comments
comment
date
latest news
दहेज हत्या प्रकरण में आरोपी पति और देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज हत्या प्रकरण में आरोपी पति और देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार