News :
फर्म की 15 लाख की रकम निजी अकाउंट में डालने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार कप्तान प्रमेन्द्र ने बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास,कहा लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी 43 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पर कप्तान ने प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित किंग्स ऑफ उत्तराखण्ड के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार किंग्स ऑफ उत्तराखण्ड का ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार राष्ट्रीय खेल दिवस: खेलों के जरिए मजबूत भारत की ओर बढ़ते कदम 409 ग्राम चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार रक्षाबंधन पर नैनीताल पुलिस का आत्मीय आयोजन, एसएसपी को बांधा रक्षा सूत्र सीएम धामी ने माँ वाराही देवी मंदिर में लगाई उपस्थिति, बच्चो ने सीएम की कलाई पर बांधी राखी आपसी कहा सुनी के कारण पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

रक्षाबंधन पर नैनीताल पुलिस का आत्मीय आयोजन, एसएसपी को बांधा रक्षा सूत्र

  • Share
रक्षाबंधन पर नैनीताल पुलिस का आत्मीय आयोजन, एसएसपी को बांधा रक्षा सूत्र

shikhrokiawaaz.com

08/28/2026

नैनीताल: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नैनीताल पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के संकल्प से जुड़ा आत्मीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के सभी नागरिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर SSP नैनीताल की पीआरओ हेमा ऐठानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पर्व की बधाई दी। इस दौरान SSP ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि यह एक-दूसरे की सुरक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस इसी भावना के साथ जिले के नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और भरोसे की रक्षा के लिए लगातार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस आत्मीय पहल पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनसेवा और जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। पुलिस का प्रयास है कि जिले का प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस के प्रति उसका विश्वास लगातार मजबूत हो। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
SSP ने जनपदवासियों से रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
Comments
comment
date
latest news
इन्वेस्टमेंट को दोगुना करने का लालच देकर हैंडलिंग के नाम पर लाखो की ठगी

इन्वेस्टमेंट को दोगुना करने का लालच देकर हैंडलिंग के नाम पर लाखो की ठगी