News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण

  • Share
मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

06/21/2026


देहरादून-: आज रविवार को राजधानी के 16 परीक्षा केंद्रों में भारी व मुस्तैद पुलिस बल की उपस्थिति में नीट पुनर्परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।

 3 मई को नीट की परीक्षा में धांधली होने से बच्चो के भविष्य पर मंडराए अंधकार के बादलो के बीच एनटीए द्वारा आज रविवार को देशभर में नीट पुनर्परीक्षा आयोजित करवाने के आदेश जारी किए थे। जिसके तहत राजधानी देहरादून के भी 16परीक्षा केंद्रों में दोपहर में नीट परीक्षा आयोजित हुई।  उक्त परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराने को दून पुलिस द्वारा कई दिनों पूर्व सही हर दिन अलग अलग परीक्षा केंद्रों में मॉनिटरिंग व व्यवस्थाओ की जांच की जा रही थी। वहीं आज मुख्य दिन पुलिस कप्तान द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। पुलिस टीम द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की स्वयं से प्रॉपर चेकिंग/फ्रिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। 

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक न होने देने व अपनी टीम की व्यवस्थाओं को जांचने को कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा स्वयं से अलग अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आस पास पुलिस को नियमित रूप से भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए। 




परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक क्राइम, ग्रामीण व शहर समेत सभी सीओ अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केंद्रों के भ्रमण पर रहे।
Comments
comment
date
latest news
म्यूल खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़ एसटीएफ ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश

म्यूल खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़ एसटीएफ ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश