News :
राज्योत्सव पर सीएम धामी ने विकास पुस्तिका के माध्यम से दिखाई सरकार की योजना, उपलब्धियां मेरा उत्तराखंड उत्तराखंड के 26 साल पूरे होने पर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि दिनदहाड़े 14 लाख की लूट का देहरादून पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कर्तव्य निर्वहन के बीच ड्यूटी स्थल पर ही पुलिस कर्मियों ने परिवार की तरह मनाई दीवाली घर से नगदी उड़ाने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार यूथ कांग्रेस ने अमित शाह के पोस्टर पर पोथी कालिख, मुकदमा दर्ज प्रवासी उत्तराखंडियों को प्रदेश के विकास से जोड़ने की तैयारी, सीएम धामी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की 23 साल पुराना जैनी प्रकरण दोबारा खुला, जैनी ने हरक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, सीबीआई जांच की उठाई मांग दीपावली पर गढ़वाल राइफल्स के जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी,मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

मेरा उत्तराखंड

  • Share
मेरा उत्तराखंड

shikhrokiawaaz.com

11/09/2026



अर्जुन सिंह भण्डारी

युग युगों से विख्यात है मेरा उत्तराखंड,
पौराणिक काल से ही देवतुल्य "देवभूमि" नाम से जाना जाता था,
आज विश्व विख्यात चारधामों की पावन स्थली कही जाती है,
जिस गंगा में डुबकी लगा पावन होते है सब,
उस गंगा का उद्गम स्थल की धरती है मेरा उत्तराखंड।।

उत्तर का अंश है,
हिमालय की गोद मे समाए हुए है,
हिमालय को चीरती हुई नदियों के शोर से गूंजती है जहां की धरती,
नदियों का "आचमन" करते साधुओं की धरती है देवभूमि,
पहाड़ से लेकर मैदान में संस्कृति की विविधता दिखाती है मेरी देवभूमि।।


कुमाऊं, गढ़वाल, जौनसार की संस्कृति है यहां,
थारू, भोटिया,बोक्सा,राजी, जौनसारी जनजाति यहां की पहचान है,
जिनकी संस्कृति भले ही अलग है पर पहचान उत्तराखंडी है,
छोलिया,झोड़ा कुमाऊं की पहचान कराता है,
चांचरी,मंडान,पांडव नृत्य गढ़वाल की संस्कृति की झलक दिखाता है,
उत्तराखंड को भले ही कुमाऊँनी- गढ़वाली बोलियों में बांटा जाता है,
पर "अतिथि देवो भवः" का भाव दोनो संस्कृतियों में एक सा है,
तभी मेरा उत्तराखंड 'विविधता में एकता' का सामगान कहलाता है।।


खनिज, जैव विविधता की प्रचुरता लिए हुए है मिट्टी मेरी,
 जटिलता भी पहाड़ी पृष्ठ्भूमि वाले मेरे गढ़ में कम नही,
पर हौसले है इस मिट्टी को सींचने वाले हाथो में,
जो कंकड़ में भी अनाज उगाने की ताकत रखती है,
रीढ़ कहलाती है जो घर की,
वह महिलाओं का सम्मान करती देवभूमि है मेरी।।


तीलू रौतेली सी वीरांगना की भूमि है मेरी देवभूमि,
देश पर प्राण न्योछावर कर दे जो उन वीरो को जननी वाली है मेरी देवभूमि,
कैसे भूल जाये उन वीरो का बलिदान जिन्होंने उत्तराखंड को अस्तित्व में लाने को लड़ाईयां लड़ी थी,
अपने प्राण न्योछावर कर केंद्र तक हुंकार भरी थी,
नमन करता है उत्तराखंड बारम्बार उनको,
उन 'बलिदानियों' के बूते उत्तराखंड की नई कहानी लिखी गयी थी।।







Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पशु चिकित्सक द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र दिए बिना अश्ववंशीय पशुओं के प्रवेश पर लगी रहेगी रोक

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पशु चिकित्सक द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र दिए बिना अश्ववंशीय पशुओं के प्रवेश पर लगी रहेगी रोक