News :
प्रवासी उत्तराखंडियों को प्रदेश के विकास से जोड़ने की तैयारी, सीएम धामी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की 23 साल पुराना जैनी प्रकरण दोबारा खुला, जैनी ने हरक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, सीबीआई जांच की उठाई मांग दीपावली पर गढ़वाल राइफल्स के जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी,मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं गिरधारी लाल व उसका भतीजा गिरफ़्तार कप्तान श्वेता ने अपनी टीम के बीच पहुँच दोगुनी की दीवाली की खुशियां, बच्चो को बांटे उपहार राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अनु कपूर की फिल्म "उत्तर द पुत्तर"का मुहूर्त का हुआ शुभारंभ*

  • Share
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में अनु कपूर की फिल्म

shikhrokiawaaz.com

05/16/2025



देहरादून:डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में कल गुरुवार को "उत्तर द पुत्तर" फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त का शुभारंभ डीबीएस कॉलेज के वाइस पेसिडेंट डॉ. अंजुम अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर उन्होंने बॉलीवुड से आई टीम को यूनिवर्सिटी के कैंपस में सभी तरह की सुविधाएं दिए जाने की बात कही। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग कैंपस में कराने का मकसद यही है कि यहां के स्टूडेंट्स को भी इसका अनुभव हो।
वाइस चांसलर डॉ. संजय जसोला ने बताया कि इस फिल्म में कॉलेज के छात्र प्रोडक्शन, निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी में काम कर रहे है।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि नेगी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ माडर्न मीडिया का मुख्य उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बारीकियों एवं अनुभवात्मक जानकारी देना है।
इसी उद्देश्य से उन्हें इस तरह की एक्टिविटी से समय-समय पर जोड़ा जाता है,उन्होंने ये भी बताया कि अनु कपूर के साथ ही बिजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, रुकसार रहमान, नितिन अरोड़ा, सुमित गुलाटी, राजेंद्र सेठी, जीवांशु आहलूवालिया भी मुंबई से शूट के लिए यहां पहुंचे हुए है।
इस अवसर पर फ़िल्म अभिनेता अनु कपूर ने उत्तराखंड की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग की अपार संभावनाएं, उन्होंने कहा कि यहां बेहद खूबसूरत लोकेशंस है। जहां पर फिल्मों की शूटिंग होती है तो स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगता।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड की सरकार ने फिल्मों के लिए सब्सिडी देनी शुरू की है, उसके बाद यहां शूटिंग की संभावनाएं बढ़ गई है।
अनु कपूर ने डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की सराहना करते हुए कहा कि इस खूबसूरत कैंपस में शूटिंग का अपना अलग ही आनंद है, आगे भी इस तरह की शूटिंग के लिए उन्होंने कॉलेज के प्रेसिडेंट से बात भी की।
इस दौरान डॉ. नेहा चौकसी ने बताया कि लोकल कास्ट में अभय बडोनी,आकृति कुकरेती, राज मलेथा, अंशिका बजाज, मोहम्मद साजिद, लव सती, अदनान सिद्दकी आदि शामिल है। तो वहीं यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। ये शूट छह दिन तक कॉलेज में चलेगा,जिसमें कॉलेज के क्लास रूम्स, ऑफिस एरिया आदि लिया जायेगा। 
Comments
comment
date
रुद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

रुद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक घायल