News :
केंद्र के आतंकियों के खिलाफ 'प्रहार' को प्रदेश में धरातल पर उतारने पर पुलिस दे बल:डीजीपी 122.14 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आख़िर क्यों गणेश चतुर्थी के दिन चाँद देखना होता है निषेध उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, देहरादून को मिले नए एसपी सिटी और एसपी देहात महिला संग गांजा तस्करी करता डांस टीचर गिरफ्तार,5 किलो गांजा बरामद समाधान दिवस में 102 शिकायतें, ठगी से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे मामले अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार पत्नी से मारपीट व तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार

चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां*

  • Share
चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां*

shikhrokiawaaz.com

06/03/2026


हरिद्वार: देहरादून से दिल्ली-जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में बुधवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।


जानकारी के अनुसार बस संख्या MP44 ZC 6994 (महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो) देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली और जयपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे हरिद्वार-दिल्ली रोड पर क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे तथा पुलिस चौकी शांतारशाह से लगभग 200 मीटर पहले बस में तकनीकी खराबी के चलते अचानक आग लग गई।


आग लगते ही चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि यात्रियों का अधिकांश सामान बस में ही रह गया और आग की चपेट में आकर बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद रुड़की से फायर टेंडर बुलाया गया। पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


बस चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर तथा परिचालक रिंकू पुत्र लाल सिंह निवासी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) ने प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी बताया है। बस में दो विदेशी नागरिक भी सवार थे, जिन्हें भी सुरक्षित निकाल लिया गया।


पुलिस ने सभी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों ने समय पर सहायता और बेहतर प्रबंधन के लिए हरिद्वार पुलिस और फायर सर्विस का आभार व्यक्त किया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments
comment
date
latest news
दून पुलिस व गौतस्कर के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश घायल

दून पुलिस व गौतस्कर के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश घायल