News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

61.51 ग्राम स्मैक तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार

  • Share
61.51 ग्राम स्मैक तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/16/2026


कुमाऊं-: कुमाऊं क्षेत्र में किसी भी सूरत में ड्रग्स को पैर न पसारने देने को "नो टॉलरेंस" के साथ अपनी टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर कार्यवाही कर रही आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल की एसओटीएफ टीम द्वारा एक माँ-बेटे को 61.51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल द्वारा कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ अपनी टीम के हर एक कर्मी को कड़ी से कड़ी कार्यवाही व निगरानी बनाये रखने को कहा है। जिस क्रम में कल गुरुवार शाम को चौकी शक्तिफार्म पुलिस एवं एस०ओ०टी०एफ० कुमाऊँ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म क्षेत्र में अपने मुखबिरी तंत्रो से जानकारी जुटाते एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में  पुलिस टीम को देखकर एक महिला व एक पुरूष भागने का प्रयास करने लगा, जिसपर पुलिस द्वारा तुरंत उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्तो की पहचान परमजीत कौर(50) पत्नी दर्शन सिंह उसके पुत्र सोनू सिंह(26) पुत्र दर्शन सिंह निवासीगण- ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म कोल सितारगंज जनपद अधमसिंहनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार महिला परमजीत कौर से पुलिस ने 22.66 ग्राम व अभियुक्त सोनू सिंह के कब्जे से 38.85 ग्राम स्मैक बरामद की है।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में 08/21 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस-एसएसबी ने किया संयुक्त गश्त

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस-एसएसबी ने किया संयुक्त गश्त