News :
फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मॉडिफाइड साईलेंसरो को बुलडोजर चढ़ाकर किया नष्ट

  • Share
मॉडिफाइड साईलेंसरो को बुलडोजर चढ़ाकर किया नष्ट

shikhrokiawaaz.com

07/25/2025


देहरादून-: यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो को दून पुलिस किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नही है। दून यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साईलेंसरो से लेकर कान फाड़ म्यूजिक सिस्टम का उपयोग व प्रेसर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालो के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की है। तो वहीं हर बार की तरह अपने स्टंटबाजी से बाज़ न आने वाले युवाओं द्वारा चेतावनी व मनाही के बाद भी मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर गाड़ियां दौड़ाने वाले लोगो के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर आज सार्वजनिक रूप से बुलडोजर से उन्हें नष्ट किया गया। 

विगत डेढ वर्षों के दौरान जनपद पुलिस द्वारा वाहनों में मल्टीटोंड/ प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने वाले 1634 तथा वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत म्यूजिक सिस्टम लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 154 कुल 1788 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की है। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 1060 वाहनो का पुलिस द्वारा चालान किया गया है।
इसके साथ ही अपनी गाड़ियों से अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन कर वायु प्रदूषण फैलाने वाले 1183 वाहनों के एम0वी0 एक्ट में चालान किये गये। पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही के दौरान ध्वनि तथा वायु प्रदूषण फैलाने वाले 597 वाहनों को सीज किया गया।
Comments
comment
date
latest news
उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप

उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप