News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

बद्रीनाथ में मोबाइल धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश,6 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
बद्रीनाथ में मोबाइल धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश,6 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/31/2025


चमोली:बद्रीनाथ धाम में पुलिस ने एक बड़े मोबाइल फोन धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश के रहने वाले 6 आरोपियों को 14 नकली मोबाइल फोन व फर्जी बिल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 27 मई को शिकायतकर्ता शशांक बिष्ट
निवासी माणा बद्रीनाथ ने थाना बद्रीनाथ में एक शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि बीती 27 मई को एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी मजबूरी बताते हुए एक ओप्पो मोबाइल फोन 11हजार में बेचा था और इसका बिल भी दिया था। अगले दिन, फोन चलाने में दिक्कत होने पर जब फोन चेक किया गया, तो पाया गया कि फोन का आईएमईआई नंबर और कंपनी फोन पर अंकित जानकारी से अलग थी,उन्होंने बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने थानाध्यक्ष बद्रीनाथ को तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया। गठित पुलिस टीम ने त्वरित और कुशल सुरागरसी व पतारसी (जांच और खोजबीन) करते हुए धोखाधड़ी के इस गिरोह का पता लगाया।

पुलिस टीम ने गहन छानबीन के बाद आईएसबीटी बद्रीनाथ क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों 1.जय सिंह पंवार(उम्र35)पुत्र पवन सिंह 2. आकाश पंवार(उम्र 24)पुत्र सावन पंवार,3.करन पंवार (उम्र31)पुत्र रमेश पंवार, 4. सनी पंवार(उम्र34)पुत्र कैलाश पंवार, 5.विकास पंवार(उम्र22) पुत्र सावन पंवार और 6.रामू मोहन(उम्र33) पुत्र मोहन निवासी-बोर गांव जिला-खंडवा,मध्य प्रदेश को 14 नकली मोबाइल व फर्जी बिल के साथ गिरफ्तार किया।
सभी अभियुक्तों ने दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में फेरी वालों से अलग-अलग कंपनियों के पुराने या कम गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन बहुत सस्ते दामों में खरीदे थे।जिसके बाद अभियुक्तों द्वारा इन मोबाइल फोनों के फर्जी बिल बनाकर उन पर ज्यादा कीमत अंकित करते थे। 
फिर वे दूर-दराज के क्षेत्रों, खासकर धार्मिक स्थलों या पर्यटन स्थलों पर जाकर लोगों को अपनी झूठी मजबूरी बताते थे, जैसे कि उनकी जेब कट गई है, पर्स खो गया है, या साथी बिछड़ गए हैं। इस बहाने वे लोगों से कम दामों में (वास्तविक बिल के सापेक्ष, लेकिन खरीद मूल्य से अधिक) इन फोनों को बेच देते थे। इस तरह वे लोगों को चूना लगाकर काफी मुनाफा कमाते थे।

बद्रीनाथ पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और इन आरोपियों के अन्य ठगी के मामलों में शामिल होने के संबंध में भी जांच की जा रही है। 
इसी के साथ चमोली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति से मजबूरी का बहाना बताकर या किसी भी तरह की आकर्षक पेशकश पर कोई सामान न खरीदें और सतर्क रहें।
Comments
comment
date
latest news
धर्मनगरी में नशा बेचने आया देवबंद का गैंगस्टर 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

धर्मनगरी में नशा बेचने आया देवबंद का गैंगस्टर 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार