News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

दो घंटे के अंदर गुमशुदा 4 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद

  • Share
दो घंटे के अंदर गुमशुदा 4 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद

shikhrokiawaaz.com

01/22/2025


देहरादून-: घर के पास की दुकान से सामान लेने गयी 4 वर्षीय नाबालिक अबोध बालिका के गुमशुदा हो जाने की सूचना पर फौरन हरकत में आई क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा मात्र दो घंटे के अंदर कड़ी खोजबीन के बाद बच्ची को ग्राफ़िक एरा यूनिविर्सिटी के पास से सकुशल बरामद किया। 


आज बुधवार की सुबह ओगल भट्टा निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को अपनी 4 वर्षीय बेटी के घर के पास की दुकान से सामान लेने जाने के बाद से घर वापिस न आने की सूचना दी। अभिभावको द्वारा बच्ची को काफी ढूंढने के प्रयास किया किन्तु बच्ची कहीं नही मिली। नाबालिक अबोध बच्ची के लापता हो जाने व अनहोनी की आशंका के मद्देनजर क्लेमेंट टाउन पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को सूचित किया। पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन को तुरंत पुलिस टीम गठितकर बच्ची को खोजने के आदेश दिए गए। 

जिसपर थानाध्यक्ष द्वारा बच्ची की बरामदगी के लिए टीम गठित कर तुरंत खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम द्वारा हर मार्ग,हर स्तर पर खोजबीन करते हुए मात्र 2 घंटे के अंदर नाबालिक बच्ची को 

ग्रफिक एरा यूनिवर्सिटी के पास से सकुशल बरामद कर लिया व  उसके परिजनों को सुपुर्द किया। 

बच्ची को ढूंढने को पुलिस के सार्थक व त्वरित प्रयासों पर बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।





Comments
comment
date
latest news
यमुनोत्री पैदल मार्ग सुचारू रूप से हुआ पुनः संचालित

यमुनोत्री पैदल मार्ग सुचारू रूप से हुआ पुनः संचालित