News :
पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से किये अपने भ्रमण के अनुभव साझा, धामी ने कहा "डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बन उत्तराखंड़ के अनुभवों को देश तक पहुँचाये" यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

मंत्री गणेश जोशी ने 11वें दून योग महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ

  • Share
मंत्री गणेश जोशी ने 11वें दून योग महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ

shikhrokiawaaz.com

04/11/2025


देहरादून:आज शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में स्थित बी.एस.नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान, ओ.एन.जी.सी. कोलागढ़ में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने योग महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं योगाचार्यों को भी सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक है।
कैबिनेट मंत्री ने योग के लाभ गिनाते हुए कहा कि योग से मनोबल, एकाग्रता और सीखने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही यह व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है।
मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि “योग न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में योग को अपनी जीवन पद्धति में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और निरोगी जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इस दौरान महायोगी जीतानन्द महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पुस्तक भी भेंट की।
इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. जे. एन.नौटियाल, योगाचार्य विपिन जोशी, चेयरमैन बी.एस.नेगी महिला पॉलिटेक्निक हर्षमणि व्यास, महायोगी जीतानन्द महाराज, ऋषि राज भगत, प्रधानाचार्य नमिता ममगई, डॉ.मथुरा दत्त जोशी, विजय जुयाल, अक्षय गौड आदि उपस्थित रहे।




Comments
comment
date
latest news
हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का एसपी उत्तरकाशी ने किया निरीक्षण

हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का एसपी उत्तरकाशी ने किया निरीक्षण