News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

  • Share
माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

shikhrokiawaaz.com

10/02/2026


देहरादून-: कैंट अंतर्गत बिंदाल चौकी पुलिस को राजेन्द्र नगर में लावारिश हालत में मिली युवती के परिजनों को दून पुलिस द्वारा सकुशल खोज आज उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। युवती की माँ की मौत हो जाने के बाद से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गयी, जिसके बाद से वह घर से बिन बताए कहीं चली जाती है।


बीती 30 सितंबर कोतवाली कैंट अंतर्गत बिंदाल चौकी को सूचना मिली कि राजेन्द्र नगर कौलागड़ रोड पर एक 18-19 साल की युवती लावारिस अवस्था मे घूम रही है। साथ ही वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहीं हैं व अपने बारे मे कुछ भी बता पाने मे असमर्थ है। 


सूचना पर बिंदाल चौकी से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मौके से उक्त युवती को अपने साथ चौकी लेकर आई। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त युवती से उसका नाम पता जानने के कई प्रयास किया गया किन्तु वह अपने संबंध मे कोई भी जानकारी देने मे असमर्थ थी।  युवती की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा उसे वन स्टॉप सेंटर मे दाखिल किया गया व बरामद युवती के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त करने हेतु सीसीआर व विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से सूचना को प्रचारित व प्रसारित किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीमावर्ती जनपदों को भी सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से जानकारी साझा कर युवती के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये गये। 


पुलिस टीमों द्वारा किये जा रहे प्रयासों के क्रम में आज पुलिस को युवती के परिजनो के हरिद्वार के रूड़की में होने के सम्बंध में जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू की गयी युवती को साथ लेकर उपरोक्त पते पर जाकर नाम पता तस्दीक कर युवती को सकुशल उसके पिता को सुपुर्द किया गया। युवती के परिजनों द्वारा बताया कि युवती की माँ का देहांत हो गया हैं और तभी से वह मानसिक रूप से बीमार रहती है तथा बिना बताए गांव मे कहीं भी चली जाती है। पहले भी युवती घर छोड़कर जा चुकी है किंतु  जानने वाले उसे घर छोड़ देते हैं, किन्तु इस बार काफी तलाश करने पर भी नहीं मिली।


युवती को सकुशल वापस पाकर उनके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की व देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Comments
comment
date
latest news
पंचायत चुनाव की दृष्टिगत उत्तराखंड में हरियाणा से लाई जा रही थी अवैध शराब, एसटीएफ ने धड़दबोचा

पंचायत चुनाव की दृष्टिगत उत्तराखंड में हरियाणा से लाई जा रही थी अवैध शराब, एसटीएफ ने धड़दबोचा