News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

नशे की कैप्सूल बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

  • Share
नशे की कैप्सूल बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/10/2024


देहरादून-:  उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक ड्रग फ्री बनाने को उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपने अपने जनपदों में ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में राजधानी देहरादून पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने को की जा रही कार्यवाही में रायपुर पुलिस द्वारा गत वर्ष रायपुर थाने मे दर्ज एक एनडीपीएस मामले में नशे की कैप्सूल की सप्लाई करने वाले वांछित मुख्य अभियुक्त को कल शुक्रवार को बस स्टेशन ढकडेई नकुड, सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।

 थाना रायपुर पुलिस द्वारा गत वर्ष सितम्बर में एक अभियुक्त गौतम कुमार पुत्र मसीचरण निवासी- ऋषिनगर थाना रायपुर जनपद देहरादून मूल पता ग्राम पुरैनी तहसील थाना नगीना जनपद बिजनौर उ0प्र0 को 888 ट्रमाडोल नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया था,पकड़े गए अभियुक्त द्वारा पूछताछ में उक्त नशीले कैप्सूल नकुड सहारनपुर उ0प्र0 निवासी रिकाश कुमार उर्फ राकेश कुमार नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाने की जानकारी दी थी। पुलिस द्वारा मामले में विवेचना करने पर मोबाइल सीडीआर अवलोकन व खाते लेन-देन डिटेल से भी अभियुक्त रिकास कुमार उर्फ राकेश कुमार(39) पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम ढकदेई थाना नकुड जिला सहारनपुर उ0प्र0 के नाम की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा रिकास कुमार की लंबे समय से तलाश की जा रही थी किन्तु अभियुक्त लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। 
जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त की जानकारी करते हुए कल शुक्रवार को अभियुक्त रिकास कुमार को मुखबिर की सूचना पर बस स्टेशन ढकडेई नकुड, सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका बस स्टेशन ढकदेई नकुड सहारनपुर उ0प्र0 में आकाश मेडिसन एजेन्सी के नाम से मेडिकल स्टोर है, जहाँ पर वह दवाई व पेस्टीसाईड बेचने का काम करता है। अभियुक्त ने बताया कि उसकी दुकान में मेडिकल एमआर आते थे, जिन्होंने अभियुक्त को नशीले कैप्सूल बेचने से अच्छा मुनाफा होने की बात बताई। जिसपर उसको भी लालच आ गया व अच्छे व जल्दी पैसे कमाने के लालच में अभियुक्त नशीले कैप्सूल बेचने का काम करने लगा व नशीले कैप्सूल के पैकेट 850 रूपये में खरीदकर, दवाईयों में 250 अधिक कमाकर आगे लोगो को नशे सप्लाई के लिए बेच देता था।

अभियुक्त द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त गौतम कुमार पुत्र मसीचरण को भी कई बार नशीले इंजेक्शन दिए थे और ग्राहकों से गूगल पे/फोन पे पर धनराशि लेता था। जिससे अभियुक्त को काफी अच्छा मुनाफा हो जाता था।
Comments
comment
date
latest news
जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश