News :
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण विकास की राह पर तेज कदम: धामी सरकार के चार साल पूरे परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद काठगोदाम में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते, युवक से मारपीट करते 4 गिरफ्तार टोटके के नींबू मिर्च बेचने के बहाने खुद बंद करने घरो पर लगाते थे नज़र, 3 गिरफ्तार चमक के पीछे का छल: फर्जी हॉलमार्क से लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सीएम धामी ने अपने कैबिनेट के बीच बांटे विभाग, गृह, कार्मिक महत्वपूर्ण विभागों समेत 18 विभाग धामी के अंतर्गत ईद की नमाज के मौके पर जानलेवा हमला करने वाला 1 गिरफ्तार

नकाबपोश हमलावरों ने की नानकमत्ता गुरुद्वारे डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या

  • Share
नकाबपोश हमलावरों ने की नानकमत्ता गुरुद्वारे डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या

shikhrokiawaaz.com

03/28/2024


ननकमत्ता-: आज गुरुवार सुबह उधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे में घुसे दो नकाबपोश बदमाशो द्वारा डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गुरुद्वारे के अन्य लोगो द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने घटना के सम्बंध में जानकारी दी है कि घटना की सूचना पर एसएसपी उधमसिंह नगर, डीआईजी कुमाऊं सब घटनास्थल पर पहुँच चुके है व उनके द्वारा गुरुद्वारा व स्थानीय जनता से घटना के सम्बंध में और पूछताछ की जा रही है।  उन्होंने बताया कि देश के प्रमुख गुरुद्वारे में से एक नानकमत्ता गुरुद्वारे में हुए इस घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की रही है। पुलिस मुख्यालय स्तर से घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है,जिसमे एसटीएफ व स्थानीय पुलिस को भी शामिल किया गया है। वहीं पुलिस कप्तान उधमसिंह नगर को भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए अभियुक्तो की धरपकड़ को कहा गया है।  पुलिस महानिदेशक ने बताया कि घटना में किसी प्रकार के षड्यंत्र व साजिश की आशंका को जांचने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी बात की जा रही है,उनके द्वारा घटना के विषय मे कोई भी इनपुट मिलने पर कार्यवाही में उसे शामिल किया जाएगा।
बाईट पुलिस महानिदेशक-: 
https://youtu.be/HJlGPAU6oZI?si=Vldn9YwuQ_uZIhaK

Comments
comment
date
latest news
एएसआई ने खाकी की ईमानदारी का परिचय देकर लौटाया युवक का पर्स

एएसआई ने खाकी की ईमानदारी का परिचय देकर लौटाया युवक का पर्स