News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

कल 2 घंटे के लिए बंद रहेगा बाज़ार

  • Share
कल 2 घंटे के लिए बंद रहेगा बाज़ार

shikhrokiawaaz.com

08/20/2024


देहरादून: बांग्लादेश में हिंदुओं और महिलाओं के साथ हो रही जगन्य घटनाओं के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है जिस क्रम में विरोध करते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कल सुबह 2 घंटे के लिए अपनी दुकान बंद रखने का आह्वाहन किया है। दून उद्योग व्यापार मंडल ने अपील करते हुए कहा कि साथियों दून उद्योग व्यापार मंडल की आमसभा में सर्वसम्मति से यह पारित हुआ कि व्यापार मंडल, बांग्लादेश में हिंदुओं, हिंदू व्यापारियों , महिलाओं , बच्चीयों पर हो रही क्रूरता और अत्याचारों की भर्त्सना करते हैं और ऐसे अत्याचारों के विरोध में सर्व समाज द्वारा आयोजित आक्रोश रैली का समर्थन करते हैं और इस आक्रोश रैली के समर्थन में कल बुधवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दून का बाजार बन्द रहेगा। बाजार 12:00 के बाद ही खुलेगा और सभी व्यापारी इस रैली में प्रतिभाग करेंगे। अतः आप सभी व्यापारियों से विनम्र निवेदन है कि हिंदुओं पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपने प्रतिष्ठान बुधवार 21 अगस्त को प्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 तक बंद रखें और सर्व समाज द्वारा आयोजित आक्रोश रैली में प्रतिभाग करें ताकि पूरे विश्व में एक संदेश जाए कि जहां भी हिंदुओं पर अत्याचार होगा , वहां हिंदुओं की रक्षा के लिए भारत का प्रत्येक हिन्दू उसका विरोध भी करेगा और संपूर्ण विश्व में हिंदुओं की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित भी है ।
Comments
comment
date
latest news
जिलाधिकारी सोनिका ने किया रायपुर में बनाये स्ट्रांगरूम का रूटीन निरीक्षण

जिलाधिकारी सोनिका ने किया रायपुर में बनाये स्ट्रांगरूम का रूटीन निरीक्षण