News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

मनेरी पुलिस ने अवैध चरस की तस्करी करते एक युवक को किया गिरफ्तार

  • Share
मनेरी पुलिस ने अवैध चरस की तस्करी करते एक युवक को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/19/2025



उत्तरकाशी: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों/तस्करों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को चारधाम यात्रा के साथ-साथ संदिग्धों व नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखकर कठोर  कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल के नेतृत्व में चौकी भटवाड़ी कोतवाली  मनेरी पुलिस टीम द्वारा गत रविवार की रात्रि में चैकिंग के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार्सू बैण्ड के पास से हरीश चौहान नाम के युवक को मोटरसाइकिल से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 602 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी  पर 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त हरीश चौहान पुत्र राम सिंह चौहान निवासी ग्राम भुक्की पो0 गंगनानी उत्तरकाशी (उम्र- 29 वर्ष) के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। विधिक कार्यवाही जारी है।
Comments
comment
date
latest news
14 वर्षीय नाबालिक को अपने साथ ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, नाबालिक बरामद

14 वर्षीय नाबालिक को अपने साथ ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, नाबालिक बरामद