News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

महंगे शौक पूरे करने के लिए बन गया वाहन चोर, 11 दोपहिया वाहन बरामद

  • Share
महंगे शौक पूरे करने के लिए बन गया वाहन चोर, 11 दोपहिया वाहन बरामद

shikhrokiawaaz.com

08/02/2026


देहरादून-: अपने महंगे शौक पूरे करने के चक्कर मे युवक इतना जुनूनी हो गया कि गाड़ियां चोरी करने लग गया। उसके द्वारा राजधानी देहरादून के अलग-अलग इलाकों से कुल 11 दोपहिया वाहन चोरी कर डाले। 22 वर्षीय अभियुक्त इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए गाड़ियों को जंगल मे ही छिपा लेता था और वापिस हरिद्वार अपने घर चले जाता था। अभियुक्त कल शनिवार को भी अपनी चोरी कर छिपाई दोपहिया को बेचने के लिए दूसरे राज्य ले जाने आया था किंतु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बीती शुक्रवार को वादी अजय कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सुंदरवाला रायपुर, देहरादून तथा वादी अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ऑफ स्टेट रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर में उनकी स्कूटी संख्या क्रमशः यूके 07एवी6097 सफेद रंग व स्कूटी संख्या यूपी14डीजे3598 रायपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। वादियो की शिकायत पर पुलिस ने थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-306/26 धारा-303(2) बीएनएस व मु0अ0स0 - 308/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया। 


वादियो की शिकायत पर थाना रायपुर की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल की निरीक्षण किया गया व घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले सभी मार्गो पर लगे 80 सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के दौरान पुलिस को चोरी करने वाले एक व्यक्ति की फुटेज मिली।
पुलिस टीम द्वार उक्त अभियुक्त के बारे में जानकारी जुटाने को अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार तफ्तीश के क्रम में कल शनिवार को एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास से घटना में शामिल अभियुक्त राकेश डबराल(22) पुत्र रमेश डबराल निवासी देवतम पट्टी सितोंस्यू पौड़ी गढ़वाल, हाल पता- गुलाब बाग थाना कनखल हरिद्वार 
को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से और पूछताछ की तो उसके द्वारा देहरादून के अन्य इलाकों से भी गाड़ियां चोरी करना कबूल किया।अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसके द्वारा जंगल मे सुनसान स्थान पर छिपाये गये चोरी के 10 अन्य दोपहिया वाहनों सहित कुल 11 दोपहिया वाहनो बरामद किये है।

अभियुक्त के अनुसार उसके द्वारा चोरी किये गए वाहनो में से 2 वाहनों का नेहरू कालोनी तथा एक वाहन का डालनवाला क्षेत्र से चोरी किया गया था। जिनके संबंध में संबंधित थानो पर मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त द्वारा चोरी किये गए अन्य वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने बताया कि अभियुक्त मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा वर्तमान में कनखल हरिद्वार में रहता है। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभियुक्त घटना से पूर्व सुनियोजित तरीके से रैकी कर सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चिन्हित करता है जिसके बाद मौका देखकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त चोरी के वाहनों को जंगल में सुनसान स्थानों पर छिपाकर वापस हरिद्वार चला जाता था।
 अभियुक्त कल शनिवार को घटना में चोरी किए गए वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में देहरादून आया था, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
कलयुगी मामा ने अपने ही भांजे को बेचा, 2 लाख में किया था सौदा, 4 गिरफ्तार

कलयुगी मामा ने अपने ही भांजे को बेचा, 2 लाख में किया था सौदा, 4 गिरफ्तार