News :
आख़िर क्यों गणेश चतुर्थी के दिन चाँद देखना होता है निषेध उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, देहरादून को मिले नए एसपी सिटी और एसपी देहात महिला संग गांजा तस्करी करता डांस टीचर गिरफ्तार,5 किलो गांजा बरामद समाधान दिवस में 102 शिकायतें, ठगी से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे मामले अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार पत्नी से मारपीट व तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार *शराब के नशे में धुत पत्नी से मारपीट व हो हल्ला मचाने वाला पति गिरफ्तार* पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, देहरादून को मिले नए एसपी सिटी और एसपी देहात

  • Share
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, देहरादून को मिले नए एसपी सिटी और एसपी देहात

shikhrokiawaaz.com

09/15/2026

देहरादून:उत्तराखंड पुलिस विभाग में आज सोमवार को बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। शासन की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 12 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गृह अनुभाग-1 से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई तैनाती तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून की पुलिस व्यवस्था में भी इस फेरबदल का असर देखने को मिला है। शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात, हरिद्वार से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सतर्कता सेक्टर देहरादून में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2, देहरादून बनाया गया है।
इसके साथ ही देहरादून के अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर भेजा गया है। ऊधमसिंहनगर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात उत्तम सिंह नेगी अब अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर, देहरादून का दायित्व संभालेंगे।
तबादला सूची में अन्य जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। हरवंश सिंह को अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है। हल्द्वानी में तैनात मनोज कत्याल को उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह अनुशा बडोला को एटीसी हरिद्वार से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल में तैनात अमित कुमार अब अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर कार्य करेंगे।
पुलिस मुख्यालय से जुड़े बदलावों में राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल के पद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के उपसेनानायक मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल बनाया गया है।
हरिद्वार जिले में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के पद पर तैनात अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं टिहरी के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर बनाया गया है।
शासन के इस फेरबदल के बाद कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी हो गई है।
Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा और आगामी मानसून सीजन के चलते एसपी चमोली ने ली मासिक अपराध गोष्ठी

चारधाम यात्रा और आगामी मानसून सीजन के चलते एसपी चमोली ने ली मासिक अपराध गोष्ठी