News :
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स- मेरी शुरुआत खुद से' का संदेश लेकर उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल गुजरात रवाना 19 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित एसपी चम्पावत ने साइबर सुरक्षा 2.O अभियान के तहत आमजन को बताए बचाव के उपाय राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह के कार्यकाल की सीएम धामी ने की सराहना 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एसआईटी गठित दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में 10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

टिहरी में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.570 किलो डोडा पोस्त बरामद

  • Share
टिहरी में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.570 किलो डोडा पोस्त बरामद

shikhrokiawaaz.com

08/22/2026

टिहरी:जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घनसाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ईको स्पोर्ट्स कार से 43 किलो 570 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत आज शनिवार की सुबह घनसाली थाना पुलिस की टीम घुमेटीधार क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान
एचआर51बीजी9762 नंबर की ईको स्पोर्ट्स कार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार में रखे छह प्लास्टिक कट्टों से कुल 43 किलो 570 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों संदीप उर्फ संजू, निवासी नरवाना, जिला जींद, हरियाणा, और रघुवीर सिंह, निवासी शास्त्री नगर, टोहाना रोड, नरवाना, जिला जींद, हरियाणा को हिरासत में लिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल भट्ट, अपर उपनिरीक्षक भास्कर, हेड कांस्टेबल मनीष कंडारी, कांस्टेबल अरविंद कुमार और होमगार्ड रोहित कुमार शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
दून पुलिस वॉलीबॉल टीम ने लगातार 11 बार जीती विजेता ट्राफी

दून पुलिस वॉलीबॉल टीम ने लगातार 11 बार जीती विजेता ट्राफी