News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

केदारनाथ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, 07 की मौत

  • Share
केदारनाथ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, 07 की मौत

shikhrokiawaaz.com

06/15/2025


केदारनाथ: केदारनाथ यात्रा के बीच आज एक बड़ी खबर आ रही है।यहां गौरीकुंड क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें पायलट समेत 07 यात्रियों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 05 यात्रियों के साथ एक छोटा बच्चा भी था।
जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर मस्तूरा गुप्तकाशी से आर्यन कम्पनी के हेली ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी जहाँ गौरीकुंड- त्रिजुगीनारायण के पास यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम तुरंत ही मौके पर पहुँच गई। हादसे की वजह ख़राब मौसम बताया जा रहा है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

*मुख्यमंत्री धामी ने घटना को लेकर जताया दुख*
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"
Comments
comment
date
latest news
आशारोड़ी में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने किया गया  गिरफ्तार

आशारोड़ी में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने किया गया गिरफ्तार