News :
देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, महज़ 300 रूपये के लिए कर डाली हत्या ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी,बुजुर्ग दंपत्ति व घरेलू सहायिका की हत्या सेवा संकल्प अभियान के जरिये 1611 बुजुर्ग पेंशन के लिए चिन्हित, नवंबर से मिलेगी पेंशन बद्रीनाथ में पुलिस बनी श्रद्धालुओं की मददगार, खोए मोबाइल, नकदी व एटीएम कार्ड लौटाए युवक के साथ मारपीट करता यूटयूबर 3 दोस्तो संग गिरफ्तार बस चालक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार चकराता में स्कूली बच्चो ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली,नुक्कड नाटक से एकजुटता का सन्देश 10.19 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनुकरणीय: धामी 1 किलो 20 ग्राम गांजा तस्करी करती महिला गिरफ्तार

केदारनाथ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, 07 की मौत

  • Share
केदारनाथ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, 07 की मौत

shikhrokiawaaz.com

06/15/2025


केदारनाथ: केदारनाथ यात्रा के बीच आज एक बड़ी खबर आ रही है।यहां गौरीकुंड क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें पायलट समेत 07 यात्रियों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 05 यात्रियों के साथ एक छोटा बच्चा भी था।
जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर मस्तूरा गुप्तकाशी से आर्यन कम्पनी के हेली ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी जहाँ गौरीकुंड- त्रिजुगीनारायण के पास यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम तुरंत ही मौके पर पहुँच गई। हादसे की वजह ख़राब मौसम बताया जा रहा है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

*मुख्यमंत्री धामी ने घटना को लेकर जताया दुख*
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान पौड़ी ने नीलकंठ में सेवादारों को किया सम्मानित

पुलिस कप्तान पौड़ी ने नीलकंठ में सेवादारों को किया सम्मानित