News :
8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले

  • Share
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले

shikhrokiawaaz.com

02/13/2026

देहरादून:शासनादेश के तहत गृह अनुभाग-01 द्वारा भारतीय पुलिस सेवा एवं प्रांतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश जारी किए गए हैं। आदेशानुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिसमें निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ तैनात किया गया है।प्रहलाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है। यशवंत सिंह को प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर नियुक्त किया गया है। प्रमेन्द्र डोबाल को एसएसपी देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ तैनात किया गया है।
नवनीत सिंह को एसएसपी हरिद्वार बनाया गया है। अजय गणपति कुम्भार को एसएसपी उधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है।
मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक,अभिसूचना बनाया गया है। प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी तैनात किया गया है।
अमित श्रीवास्तव को सेनानायक, आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है।
अक्षय प्रहलाद कोण्डे को पुलिस कप्तान पिथौरागढ़ तथा रेखा यादव को पुलिस कप्तान चम्पावत तैनात किया गया है।
चन्द्रशेखर आर. घोड़के को एसएसपी अल्मोड़ा बनाया गया है, जबकि देवेंद्र पींचा को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में निहारिका तोमर को पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है।
जितेन्द्र कुमार मेहरा को पुलिस कप्तान बागेश्वर बनाया गया है।जितेन्द्र चौधरी को पुलिस कप्तान अपराध एवं यातायात उधमसिंहनगर तैनात किया गया है।
निशा यादव को पुलिस कप्तान अपराध एवं यातायात, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त मनोज ठाकुर को अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) तथा चन्द्रमोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय),अभिसूचना, देहरादून तैनात किया गया है।
Comments
comment
date
 निर्वाचन आयोग सख्त सात विभागों को भेजा आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

निर्वाचन आयोग सख्त सात विभागों को भेजा आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस